
अनगड़ा में गोपी उरांव स्मृति में “गोपी उरांव चौक” का अनावरण, न्याय की जीत को किया गया याद

Arjun Kumar Pramanik ………✍️
अनगड़ा(राँची) । झारखंड के चतरा रिंग रोड धनपोड़ा में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल देखने को मिला चौक का नामकरण छात्र गोपी उरांव के नाम पर किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना और स्थानीय मान्यताओं के तहत बलि प्रथा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, आंदोलनकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सम्मान न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरती कुजूर ने कहा कि यह सिर्फ नामकरण नहीं बल्कि शहादत को सम्मान देने का संकल्प है और न्याय की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। ज्ञात हो कि 10 फरवरी 2014 को सरस्वती पूजा के दिन रिंग रोड निर्माण से जुड़े ठेकेदारों पर हत्या का आरोप लगा था और बाद में शव कोलेबिरा जंगल से बरामद हुआ था। उस समय न्याय की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने लगातार शांतिपूर्ण आंदोलन किया था, जिसमें कई लोगों पर मुकदमे भी दर्ज हुए, लेकिन 12 जनवरी 2026 को सभी आंदोलनकारी बाइज्जत बरी हो गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर, अनगड़ा उप प्रमुख जयपाल हजाम, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, सिलवे की मुखिया नूतन पहन सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने चौक पर मूर्ति स्थापना, बाजार निर्माण और फुटबॉल मैदान बनाने का भी सामूहिक निर्णय लिया। यह चौक आने वाली पीढ़ियों को न्याय, संघर्ष और सामाजिक एकता की याद दिलाता रहेगा। चतरा रिंग रोड धनपोड़ा में बना गोपी उरांव चौक सिर्फ एक स्थान नहीं, बल्कि न्याय और संघर्ष की पहचान बन चुका है। कार्यक्रम में मौजूद आरती कुजूर सहित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि गोपी उरांव की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। आने वाले समय में यहां मूर्ति स्थापना, बाजार और खेल मैदान निर्माण से यह स्थान सामाजिक एकता और युवा प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
Related posts:

