Advertisements
Spread the love

सालगाडी़ह में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें लेंगी हिस्सा-मुख्य अतिथि सुखी टुडू

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित चिल्गु पंचायत का सालगाड़ीह में फुटबॉल खेल का आयोजन रंग में रंगा हुआ है। मार्शल गावता साल गाड़ी की पहल पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन नॉकआउट आधार पर किया जा रहा है, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 2 लाख का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि द्वितीय पुरस्कार 1.5 लाख रखा गया है। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 75-75 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के बुआ सुखी टुडू उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और समाज के विकास का सशक्त साधन है।
सुखी टुडू ने कहा कि झारखंड में फुटबॉल के प्रति युवाओं में खासा जुनून देखा जाता है और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन व सहयोग मिले, तो वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैदान में दर्शकों की भीड़ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रही है।
झारखंड के युवा खेल में आगे बढ़ें, यही हमारी कामना है। खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारा भी मजबूत होता है। खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी
चिल्गु पंचायत में आयोजित यह दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए मंच प्रदान कर रही है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूत कर रही है। अब देखना होगा कि कौन सी टीम इस बार ट्रॉफी अपने नाम करती है। वही मुकाबले काफी रोमांचक है फाइनल टूर्नामेंट रविवार को खेला जाएगा ।

You missed