Advertisements
Spread the love

पैसा बांटने का वीडियो बनाया तो बरपा कहर? वार्ड-01 में चुनावी हिंसा का आरोप

Advertisements

 

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

 

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या–01 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कथित रूप से पैसे बांटे जाने का विरोध करने और वीडियो बनाने पर प्रत्याशी पक्ष ने विरोध करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने की कोशिश की।
उत्तमडीह निवासी जागरू दास ने आरोप लगाया है कि वार्ड-01 के प्रत्याशी बनमाली दास एवं उनके सहयोगियों ने आधी रात घर पहुंचकर मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन छीनने और परिवार के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है।
अगले दिन मोबाइल वापस लेने जाने पर उनके साथ गए जगबंधु महतो को भी बुरी तरह पीटे जाने का आरोप है, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
चुनाव के दौरान इस तरह के आरोपों ने वार्ड-01 की सियासत को गरमा दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर प्रशासन सख्त कदम उठाएगा?
मामले में पुलिस जांच जारी है, जबकि आरोपित पक्ष की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

You missed