Advertisements
Spread the love

राजनगर :  एदल गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव गाजन पर्व धूमधाम से मना…

रिपोर्ट : अभिजीत सेन

Advertisements

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के एदल गांव में शिव पूजा कमेटी एवं ग्रामीण लोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव गाजन पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह पर्व स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का एक अनूठा संगम है।

गाजन पर्व में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु एदल गांव के अलावा आसपास क्षेत्र की कई गांव के भक्त गन, तीन दिन पहले से कठिन व्रत रखते हुए शुक्रवार जागरण के दिन करीब 350 की संख्या में भक्ता एदल गांव के नजदीकी बासिर बांध मे श्रद्धा एवं भक्ति से बाजे गाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की नाम लेते हुए नहा धोयाकर जाम डाली लेकर, गांव में स्थित शिव मंदिर तक पहुंचायें। गांव के शिव पूजा कमेटी के पुजारी गोवर्धन पांडा ,संजीत मुखर्जी, और कमेटी के अध्यक्ष अंशुमान साहू, सचिव तापस विषय, सेंटु नायक, उत्तम दास, प्रदीप दे, रंजीत गोप, आदि ने कहा कि इस शिव गाजन पर्व का आरंभ लगभग 200 साल से ऊपर होगा गांव के पूर्वजों के द्वारा किया गया था। स्थानीय तालाब में भगवान भोलेनाथ की अबीर भाव हुआ था। राजा की शासनकाल में जिसे विधि विधान के साथ गांव के शिव मंदिर में स्थापित किया गया था। जीसके बाद से आज तक बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु आसपास कई गांव के सैकड़ो की संख्या में भक्ता उपवास रहकर कठिन व्रत का पालन कर बाबा भोलेनाथ की भक्ति, भाव एवं श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करते हैं। भक्तों का कहना है कि भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की कामना पूर्ण होती है, जिसको देखते हुए लोगों पर बाबा भोलेनाथ की अपार श्रद्धा, भक्ति एवं विश्वास है। वहीं इस शिव गाजन पर्व में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद शिव मंदिर प्रांगण में रात को छौ नित्य का आयोजन किया जाता है। जिसमें रात भर लोग छौ नित्य के जरिए दर्शाया जाता प्राचीन कला, संस्कृति एव भगवान शिव की कहानी की दृश्य का आनंद लेते हैं ओर साथ- में लोग समय पर अच्छी बारिश गांव में सुख, शांति, समृद्धि, आदि की कामना को लेकर एदल गांव के अलावा आसपास क्षेत्र की कई गांव के लोग लीन रहते हैं। इस मौके कई गांव के भारी संख्या में शिव भक्त शिव गाजन पर मैं शामिल हुए।