Advertisements
Spread the love

दुमका  : रानीघाघर आंगनबाड़ी सेविका चयन रद्द, अधिकारी रहे नदारद, जनप्रतिनिधि नाराज़ 

रिपोर्ट  : मौसम गुप्ता 

Advertisements

मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीघाघर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन के लिए शनिवार को आमसभा अधिकारियों की मनमानी रवैया के कारण रद्द रही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में चयन प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से चयन समिति का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। इसके कारण चयन प्रक्रिया नहीं हो सकी और आमसभा स्वतः निरस्त हो गई।

बैठक में पंचायत की मुखिया चुन्नू मोहाली, पंचायत समिति सदस्य बलदेव हांसदा, ग्राम प्रधान सदानंद दास, उप मुखिया सूरज पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सेविका पद की अभ्यर्थी उपस्थित थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वे निर्धारित समय पर पहुंच गए थे, लेकिन सुबह 10 बजे से लेकर करीब 11:30 बजे तक किसी भी अधिकारी या चयन समिति के सदस्य के नहीं पहुंचने से लोगों में निराशा फैल गई। काफी देर इंतजार के बाद ग्रामीण और अभ्यर्थी वापस लौट गए। चयन प्रक्रिया रद्द होने अथवा अधिकारियों के नहीं आने की पूर्व सूचना जनप्रतिनिधियों को नहीं दिए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। मुखिया चुन्नू मोहली, उप मुखिया विश्वजीत पाल तथा पंचायत समिति सदस्य बलदेव हांसदा ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व ही चयन संबंधी पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर सभी लोग निर्धारित समय पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा न तो कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी गई और न ही किसी प्रकार का संपर्क किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने इसे पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान की उपेक्षा बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशैली से ग्रामीणों और अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर जब प्रभारी सीडीपीओ रंजन यादव से पूछा गया तो कहा कि बैठक स्थगित की सूचना दे दी गयी थी।

You missed

दुमका  : रानीघाघर आंगनबाड़ी सेविका चयन रद्द, अधिकारी रहे नदारद, जनप्रतिनिधि नाराज़