Advertisements
Spread the love

16 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया: टाटा आदित्यपुर कॉम्प्लेक्स, गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 16 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक (इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट) राशिद जाफरी तथा मुकुल विनायक चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचम प्राण लाल टंक एवं यूनियन के महामंत्री शिवलखन सिंह उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने समर कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया।
समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार, स्पोर्ट्स मैनेजर संजय कुमार मिश्रा एवं महेंद्र जी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अवध किशोर पाण्डेय, एडमिन टीम के उदय शंकर पाठक, संजय कुमार तथा विकास वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर बच्चों ने अपने सीखे हुए खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में टिस्को मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, कमिटी मेंबर, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

You missed

दुमका  : रानीघाघर आंगनबाड़ी सेविका चयन रद्द, अधिकारी रहे नदारद, जनप्रतिनिधि नाराज़