Advertisements
Spread the love

 

कुंदरुकोचा जंगल में महुआ चुनने गए एक 65 वर्षीय वृद्धा महिला को युवक ने लाठी से पिट -पिट कर हत्या। क्रोधित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंपा।

Advertisements

जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन

कोवाली थाना क्षेत्र के नारदा पंचायत अंतर्गत कुंदरु कोचा में, गांव के ही एक युवक जंगल में महुआ चुनने गई 65 वर्षीय वृद्ध महिला को लाठी एवं पत्थर से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ईस वारदात से क्रोधित ग्रामीणों ने युवक को पड़कर, उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दी। जानकारी के अनुसार कुंदरुकोचा गांव के रहने वाली वृद्ध महिला बुस्की मुर्मू प्रतेक दिन की तरह सोमवार सुबह गांव के नजदीक जंगल में महुआ फल चुनने गई थी। महुआ चुनने के दौरान गांव के राम सरदार नामक युवक वहां पहुंचकर वृद्ध महिला के ऊपर लाठी एवं पत्थर से हमला कर दी। हमला इतनी भयंकर थी कि उसकी चोट से घटनास्थल पर वृद्धा महिला ने दम तोड़ दी। हत्या की खबर चारों तरफ आग की तरह फैल जाने से घटनास्थल पर ग्रामीण जुट गए ओर वृद्ध महिला का शव देखकर ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी भगाने के प्रयास में थे , तव ग्रामीणो ने आरोपी राम सरदार को चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया ओर पिटाई कर दी।, जीसके पश्चात ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोवाली थाना को दी, सूचना पाकर कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तव ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया । बही पुलिस के द्वारा ,शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा गया। वही ग्रामीणों का पीटाई से घायल आरोपी को पुलिस हिरासत में चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल भेज कर भर्ती करवाया गया। बही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा हर पहलूओ पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।