Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पुलिस ने नाबालिग युवती को भागने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार का भेजा जेल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया पुलिस ने कांड संख्या 8/26 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी युवक द्वारा बहला फुसलाकर विगत दिनों ले भागा था. इस संबंध में लड़की के परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ चाकुलिया थाना में मामला दर्ज कराया था. थाना में बंगाल के युवक अभिनायक नायक उर्फ रंजन नायक के खिलाफ पुलिस ने थाना में कांड संख्या 8/26 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

You missed