Advertisements
Spread the love

 

चांदपुर पंचायत सचिवालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर /पोटका

नालसा दिल्ली झालसा रांची एवं डालसा जमशेदपुर के द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलाए जा रहे विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चांदपुर पंचायत सचिवालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ग्रामीणों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए हमारे समाज में पल रहे अंधविश्वास,डायन प्रथा,बाल विवाह,बाल मजदूरी,नशा मुक्ति,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी एवं डालसा द्वारा आयोजित लोक अदालत के मध्यम से निष्पादन किए जा रहे छोटे बड़े मामले एवं विभिन्न प्रकार के ऋण से मुक्ति पाने के बारे में जानकारी दिया गया।मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने ग्रामीणों को वर्तमान पोटका में चल रहे ब्रेन मलेरिया के प्रकोप से अवगत कराया एवं सावधान किया साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं मच्छरदानी का इस्तमाल करने को कहे।आवश्यक पड़े तो डालसा द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क करने के लिए कहा गया। इस जागरूकता शिविर में पंचायत के मुखिया मती सुनीता सिंह,पंचायत समिति सदस्य मंजू सरदार एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,कुरुमीता मुर्म,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,राजेश माहली,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

You missed