
बीजेपी जिला की बैठक में संगठन की गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



दुमका : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की बैठक अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 जुलाई को जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केंद्र को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ सामूहिक रूप से सुना जाएगा।
इसके उपरांत बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू अंजुला मुर्मू अनुज आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव कांत, जिला महामंत्री मृणाल मिश्र विमल मरांडी समेत सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

