















चित्रकूट की पावन भूमि से वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज ने लगाई आवाज – “गौ हत्या बंद कराने की विचारधारा के सभी लोग एक होकर शांतिपूर्ण ढंग से देश के जिम्मेदारों को अपनी बात कहो।”











संवाददाता : जितेन्द्र प्रजापत
चित्रकूट(मध्य प्रदेश) । परम् पूज्य परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 28 जुलाई 2026 को रक्षाबंधन पर्व के सतसंग में कहा कि गौ हत्या बंद होगी और समय से बंद होगी। अगर एक लाइन का कानून बन जाए कि सर्वसम्मति से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जा रहा है, तो अभी गौ हत्या बंद हो जाएगी। आज यह तो नहीं बताऊंगा कि कौन करेगा? लेकिन यह काम हो जाएगा। जो लोग देश में गौ हत्या बंद करवाना चाहते हैं तो हम उसका तरीका बताते हैं।
जितने भी गौशाला के संचालक हैं, जो भी साधु महात्मा, मठ के मठाधीश, आश्रमों के महंत, योगी, योगेश्वर, ज्ञानी जो चाहते हैं कि देश में गौ हत्या बंद हो जाए, तो ये सब लोग एक हो जाएं और आपस में राय मिला लें कि हमारा मुखिया कौन रहेगा? किसी भी पार्टी के राजनेता जो यह चाहते हैं, वे लोग भी आपस में राय मिला लें। जो भी पंडित, मुल्ला, पुजारी, क़ाज़ी, पादरी चाहते हैं कि यह काम हो, वे भी आपस में राय मिला लें।
और फिर एक जगह बैठ कर के फैसला कर लें कि क्या करना है। लेकिन फैसला हमारे हिसाब से करना पड़ेगा क्योंकि हम यह नहीं चाहते हैं कि इस काम में डंडे का प्रयोग हो। खून बहने वाला कोई भी काम ना हो। हम आपको तरीका बता देंगे लेकिन हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे क्योंकि हमारा काम अलग है और हमारे प्रेमी भी अपने दूसरे काम में लगे हुए हैं। ये भी ऐसे आपका साथ नहीं दे पाएंगे। आगे आपको चलना पड़ेगा।
शांतिपूर्ण ढंग से अगर इस काम में लगोगे तो हम और हमारे प्रेमी आपको पीछे खड़े मिलेंगे
जो भी लोग यह चाहते हैं कि गौ हत्या बंद हो, आप आपस में राय मिला लीजिए और आगे बढ़िए। मैं पीछे खड़ा मिलूंगा आपको! मैं पीछे हटूंगा नहीं। मैं पीछे रहूंगा, आप लोग आगे बढ़िए और उनसे मिलिए जिनके हाथ में इस समय पावर है; गृहमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के हाथ में पावर है और ये लोग अगर चाहें और जब वे देख लेंगे कि ये लोग भी सब चाहते हैं तो आप सब लोग मिल करके एक बिल यही पास करा दें कि गाय को राष्ट्र पशु बनाया जा रहा है तो गौ हत्या बंद हो जाएगी।
आज का हमारा संदेश इन सब लोगों से है जो गौ हत्या बंद कराना चाहते हैं, आंदोलन कर रहे हैं, दरख्वास्त दे रहे हैं, कलेक्टर, एस.पी. को बुला रहे हैं, ये सब ना करें और बस आपस में ही तय कर लें कि हम सब लोग मिलकर चलेंगे और उनसे कहेंगे जो इस काम को कर सकते हैं।
शांतिपूर्ण ढंग से, बग़ैर तोड़-फोड़, बग़ैर हड़ताल, बग़ैर लाठी चार्ज और बग़ैर खून बहाए अगर इस काम में लगोगे तो हम और हमारे प्रेमी आपको पीछे खड़े मिलेंगे।
जब देश में गौ हत्या बंद हो जाएगी, कोई भी गाय, बैल, सूअर नहीं कटेंगे तब सतयुग की किरण दिखाई पड़ने लगेगी
“जग में जय गुरु देव का झंडा लहर लहर लहराएगा, ऐसा सतयुग आएगा।”
इसी कलयुग के बीच में सतयुग आएगा। कब आएगा? आने को तो अभी बहुत जल्दी आ जाए लेकिन अगर जल्दबाजी होगी तो उसमें जन-धन की बहुत हानि होगी। लेकिन जल्दबाजी भी हो सकती है। कब हो सकती है, कैसे हो सकती है, झंडा कब फहराएगा जब सतयुग आएगा और सतयुग की किरण कब दिखाई पड़ेगी? जब देश में गौ हत्या बंद हो जाएगी, कोई भी गाय, बैल, सूअर नहीं कटेंगे तब। और धीरे-धीरे जब सतयुग आगे बढ़ेगा तो-
“कोई ना शराबी होगा, ना ही मांसाहारी।
होई जाई सफाई, नाहिं रहिहैं अत्याचारी।।
देशवा में होई सदाचार का विधान हो…
बदल जाई दुनिया।
बदली हिंदुस्तान तो बदल जाई दुनिया।।”
ऐसा समय आ जाएगा कि मांस, अंडा, मछली की सारी दुकानें बंद हो जाएगी। अत्याचारी या तो सुधार जाएंगे या खत्म हो जाएंगे। तब सतयुग दिखाई पड़ने लगेगा।
Related posts:






