















चाकुलिया: व्हीलचेयर पाकर खिले बाबा कालीपदो के चेहरे, नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर पंचायत के पुखुरिया गांव निवासी एवं जाथा काली मंदिर के संस्थापक बाबा जो पिछले कई वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ कालीपदो महतो को शनिवार नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से व्हीलचेयर प्रदान की गई. फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई.












व्हीलचेयर मिलने के बाद बाबा कालीपदो महतो के दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी. अब उन्हें जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा और वे अधिक आत्मनिर्भरता के साथ अपना जीवन जी सकेंगे.

इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य दीपक बारीक, बाबूलाल मांडी, साबिर हुसैन एवं बाबलू गिरी मौजूद रहे ओर फाउंडेशन की इस पहल की लोगों ने सराहना की.
इस अवसर पर यह संदेश भी सामने आया कि सेवा केवल जरूरतमंदों की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, आत्मनिर्भरता और नई उम्मीद पैदा करना भी सेवा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है.
Related posts:






