Advertisements
Spread the love

बाल्मीकि नगर में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग पर विवाद, सड़क और सरकारी नाले की जमीन को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जताई आपत्ति

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

सार्वजनिक सड़क और नाले की जमीन पर अतिक्रमण की आशंका, मुड़ी कंपनी की कार्रवाई पर उठे सवाल

गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत बाल्मीकि नगर में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने को लेकर विवाद गहरा गया है। मुड़ी कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक सड़क और सरकारी नाले की जमीन प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने मामले में संबंधित विभाग से हस्तक्षेप कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई है।

जनप्रतिनिधियों के अनुसार, बाल्मीकि नगर में सार्वजनिक सड़क और सरकारी नाले की जमीन स्थानीय लोगों के आवागमन तथा जलनिकासी के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के दौरान यदि इन जमीनों की स्थिति प्रभावित होती है, तो भविष्य में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया की आड़ में सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़क और सरकारी नाले की जमीन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप ही होना चाहिए। ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी संबंधित विभाग के नियमों और आवश्यक अनुमति के तहत पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की कि सार्वजनिक रास्ते और नाले की जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो।

इस मामले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, माधव चंद्र महतो, राम दरस सिंह यादव, आशीष सिंह यादव और मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You missed