Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: दुर्गापूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया: दुर्गापूजा के मद्देनजर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को पूरे क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर एके सिंह, चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज मिश्रा तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा शामिल हुए.

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संदेश दिया. दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है.

इस दौरान पुलिस की सक्रियता प्रदर्शित करते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना था.

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है. प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सजग है.

You missed