Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: ग्रामीण एसपी ने किया चाकुलिया थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम खंडेलवाल ने चाकुलिया थाना का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, घाटशिला एवं पुलिस निरीक्षक धालभूमगढ़ अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे.

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई तथा पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया. उन्होंने थाना में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है. इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए. इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

You missed