Advertisements
Spread the love

बिशप सीमांत तिर्की के आकस्मिक निधन पर विधायक राजेश कच्छप ने जताया गहरा शोक, अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

Arjun Kumar….✍️

नामकुम(रांची) । खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की के आकस्मिक एवं असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। विधायक ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिजनों एवं मसीही समाज के लोगों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं । राजेश कच्छप ने कहा कि बिशप सीमांत तिर्की का अचानक हम सबके बीच से चले जाना अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है। उनका निधन न केवल चर्च समुदाय, बल्कि पूरे मसीही समाज के लिए बड़ी क्षति है। एक आध्यात्मिक अगुवा के रूप में समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा । उन्होंने प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की कि दिवंगत बिशप को अपने सानिध्य में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार, चर्च समुदाय और उनके अनुयायियों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति एवं सांत्वना प्रदान करें।

You missed