Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भद्रडांगा फुटबॉल टूर्नामेंट में आजाद शिकारी फुटबॉल टीम चाकुलिया बनी विजेता, विधायक ने किया पुरस्कृत

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कूचियाशोली पंचायत अंतर्गत भद्रडांगा गांव में एन.जे. सुपर स्पोर्टिंग क्लब निमडांगा जीरापाड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. टूर्नामेंट के अंतिम दिन विधायक समीर मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इस दौरान विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया. प्रतियोगिता में आजाद शिकारी फुटबॉल टीम चाकुलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. विजेता टीम को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. वहीं एसके फुटबॉल टीम चाकुलिया उपविजेता रही, जिसे 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, प्रखंड सचिव बलराम महतो, उपाध्यक्ष निर्मल महतो, मिथुन कर, लोकनाथ मोहंती, तपन गोप, रिंकू महतो, कृष्णा नायक, कमेटी सदस्य यशन बाबू, सुराई सोरेन, सनातन हांसदा, डोमन मुर्मू, राजू हांसदा, जयराम हांसदा, विश्वनाथ हांसदा, दुर्गा हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित थे.

You missed