
मुसाबनी : मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज के नए प्राचार्य का अभिनन्दन
रिपोर्ट : सुनिल कुमार साव
मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नव मनोनीत प्राचार्य गोविंदा बास्के का विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन एवं कॉलेज के सचिव तुषार कांत पातर ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नव मनोनीत प्राचार्य गोविंदा बास्के ने कहा कि कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके तहत परीक्षा परिणाम में सुधार, अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर कॉलेज का संचालन किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से भी सुझाव लेकर तथा शासी निकाय के नियमों के अनुरूप सभी कार्य किए जाएंगे।
