
पोटका : स्कूली बच्चों को ले जाते आटो रिक्शा पलटा, तीन बच्चें घायल
रिपोर्ट : अभिजीत सेन
२ नवंबर: आज सुबह हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्या भारती इंग्लिश स्कूल के बच्चों को लेकर निकला एक ऑटो रिक्शा हल्दी पोखर – हाता नेशनल हाईवे 220 पर हल्दी पोखर भारत पेट्रोलियम के करीब सामने अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। गाड़ी में 9 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां दो बच्चों को ज्यादा चोटे आई हैं। बाकी बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश दिखा जा रहा है। अभिभावकों कहना है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभिभावकों ने निजी विद्यालयों में चलने वाले सभी वाहनों की जांच कराने, की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
