Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: केंदाडांगरी काली पूजा पंडाल का थाना प्रभारी राजेश कुमार ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे केंदाडांगरी गांव में नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित काली पूजा पंडाल का मंगलवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान थाना प्रभारी ने पंडाल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया. उन्होंने काली पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया.

You missed