Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित, 11 यूनिट रक्त संग्रह

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर के दौरान कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. संग्रहित रक्त को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने सुरक्षित रूप से प्राप्त किया. साथ सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है. रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस मौके पर बीएएम प्रणय बेहुरिया, बीपीएम सतीश वर्मा, डॉ. कृष्ण वल्लभ महतो, अरुण कुमार मंडल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

You missed