Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: केरूकोचा विद्यालय में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के +2 उच्च विद्यालय केरूकोचा में बुधवार को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी.

इस दौरान थाना प्रभारी ने साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुलिस आपातकालीन नंबर 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या साइबर अपराध का सामना करने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रहने के प्रति सजग बनाना था.

You missed