टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा कमिंस एवं टाटा मोटर्स का गेट जाम करने
सरायकेला से गम्हरिया पहुंचे सैकडो झामुमो कार्यकर्ता….
सरायकेला: झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती व झामुमो सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभु आचार्य के नेतृत्व में बुधवार दोपहर सरायकेला के सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता टाटा स्टील का हुड़का जाम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गम्हरिया पहुंचे। ये सभी कार्यकर्ता 100 बाइक में सरायकेला के गैरेज चौक से रैली के माध्यम से निकले जो गम्हरिया में टाटा स्टील के विरुद्ध झामुमो का आहूत हुड़का जाम कार्यक्रम में शामिल हुए। झामुमो नेता सौरव साहू ने कहा टाटा कंपनी की मनमानी नही चलेगी और टाटा कंपनी को यहां के स्थानीय लोगो को रोजगार समेत अन्य सभी मुद्दो पर प्राथमिकता देनी होगी। जानकारी हो झामुमो द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर हुड़का जाम कार्यक्रम के तहत गम्हरिया के टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट व टाटा स्टील ग्रोथ शॉप का गेट जाम किया गया गया। बाइक रैली के साथ झमुमो कार्यकर्ता सौरव साहू,सहजाद आलम,तारक महापात्र,गोविंद डोगरा, गति पडीहरी,मनीष दास,ऋषभ सेकसरिया,राहुल आचार्य,रिकी पति,सुमित पति, चिकि पति, किशन महंती,दानिश,विक्रम प्रमाणिक,भोला षाडंगी,कुंदन कुमार,चंदन साहू,राजू रजक, गुलशन,सब्बीर,जगन्नाथ कारजी,गणेश ज्योतिषी, आलोक मोहंती, बीजू मोदक, सुमित मोदक, मुची साथुआ,अरूप राणा व अमित साहू समेत अन्य कार्यकर्ता गम्हरिया पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता झामुमो व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन ने जमकर नारेबाजी की।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : लक्ष्मीपोस में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,चैंपियन बना पप्पु स्पोटिंग लक्ष्मीपो...
सरायकेला : अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक; कल्याणकारी योजनाओं की समी...
Ramgarh : जेएसपी बनाएगा अग्निरोधक स्टील स्ट्रक्चर नवीन जिंदल, कई इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में होग...

