Advertisements
Spread the love

सरायकेला। जिले के कांड्रा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला-खरसवांं एवं पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जांंच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे जांच चली ,जिसमें 30 मरीजों का नेत्र जांच किया गया। जांच के बाद 8 लोगों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया है। मोतियाबिंद पाए गये रोगियो का नेत्र ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा।

Advertisements

सभी नेत्र रोगियों को 22 नवम्बर को  दोपहर 12 बजे पूर्णिमा नेत्रालय भेजा जाएगा। शिविर का उद्घाटन आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का उद्घाटन  आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सेवा है। सेवा दो प्रकार का होता है। अस्थाई सेवा में जैसे नारायण सेवा करना बच्चों को किताब कॉपी  बांंटना इत्यादि इसके अंतर्गत आता है जिससे अस्थाई रूप से नारायण को लाभ मिलता है। किंतु यदि स्कूल भवन बनाना हॉस्पिटल बनाना निःस्वार्थ भाव से पेड़ पौधे का वितरण करना इत्यादि स्थाई सेवा में आते हैं। जिसका लाभ लोगों को बहुत दिनों तक मिलता है। आनन्द मार्ग का प्रयास जनसाधारण का कल्याण करना है। इसी कड़ी में यह विजन सेंटर है। जिसमें जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क आँख का चिकित्सा किया जा रहा है । इस मौके पर 80 औषधीय पौधे का भी वितरण किया गया।