Advertisements

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त
पुनर्ननिरीक्षण के तहत विद्यालयों मे विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
सरायकेला: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनर्ननिरीक्षण 2022 के आलोक मे उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह के द्वारा 51 -सरायकेला अंतर्गत सरायकेला प्रखंड के नृपराज प्लस 2 राजकीय उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सरायकेला के सभी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों एवं भावी मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी।
साथ ही अपने सभी परिवार एवं आस पास के सभी लोगो को मोबाइल पर वोटर हेल्प लाइन एप्प डाउनलोड करने हेतु विद्यार्थियों को जानकारी दी गयी एवं उन्हें अपने आस पड़ोस के लोगो से भी डाउनलोड करने के लिए कहा गया। इसी कड़ी मे कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय सरायकेला मे छूटे हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कुल 50 विद्यार्थियों का प्रपत्र 6 भरकर मतदाता सूची मे निबंधन किया गया वही विद्यार्थियों को सभी प्रपत्र यथा 6,7,8,8A की विस्तृत जानकारी भी दी गयी। साथ मे गरुड़ा एप्प एवं वोटर हेल्प लाइन एप्प के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।
मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सरायकेला खरसावां निवेदिता राय,सर्व शिक्षा अभियान सरायकेला खरसावां सांतवना जेना, नंदन उपाध्याय,सम्बंधित क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर सम्बंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, वार्डन उपस्थित रहे।
Related posts:
सरायकेला:हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और वारंग क्षिति लिपि को मान्यता दिलाने क...
Jamsedpur News जमशेदपुर में एक खतरनाक नाला छीन रहा लोगों की जिंदगी, फिर एक शख्स की मौत, टाटा मोटर्स ...
सरायकेला : नॉमिनेशन फॉर्म खरीददारी के पहले दिन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए गए कुल पांच नॉम...


