Advertisements
Spread the love

आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़…

सरायकेला। राजनगर प्रखंड के गेंगेरुली पंचायत भवन में मंगलवार को आपका अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत क्षेत्र के वंचित लाभुक शिविर में पहुंचे। शिविर में काफी संख्या में लाभुक पहुंचे। ज्यादातर सामाजिक सुरक्षा (पेंशन) एवं टीकाकरण शिविर में भीड़ देखने को मिली।

Advertisements

 

जहां ऑन द स्पॉट मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं पंचायत की मुखिया सलमा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार की इस पहल सरकार आपके द्वार के माध्यम कई वंचित लाभुक लाभान्वित हो रहे है।और जागरूक भी हो रहे है।वहीं शिविर में लाभुकों ने भी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार, बीपीओ मनोज तियु, प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड समन्वयक सावन सोय, प्रखंड,अंचल एवं स्वास्थ्य विभाग से वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में गेंगेरुली पंचायत की मुखिया सलमा देवी,मुखिया पति होपना मुर्मू,उपमुखिया भनाव टुडु,समिति सदस्य दिलीप महतो,गेंगेरुली के ग्राम प्रधान बैजनाथ महतो,लखन महतो,सराहनीय योगदान रहा।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित