Spread the love

भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो के मूर्ति स्थापना के लिए झिमड़ी में हुई कमिटी का गठन…

चाण्डिल: (सुदेश कुमार)  नीमडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के मध्यस्थ स्थल सोनाडुंगरी (झिमड़ी) में क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो मूर्ति स्थापना समिति झिमड़ी के तत्वावधान में मूर्ति स्थापित करने के लिए समिति के संयोजक प्रभात कुमार महतो की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के केंद्रीय निदेशक गुणधाम मुतरुआर, केंद्रीय अध्यक्ष अशोक पुनअरिआर, आकुस के प्रदेश संगठन सचिव संजीव कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

कमिटी द्वारा निर्णय लिया गया कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 21 मार्च को एक आदमकद 6 फीट का मूर्ति झिमड़ी के समीप स्थित सोनाडुंगरी में स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए कार्यक्रम के पांच दिन पूर्व 81शहीद-मिट्टी कलश पदयात्रियों का एक समुह सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लोटा के “गढ़तैंतेइर” शहीद स्थल से झिमड़ी के लिए रवाना होगी।इन सभी शहीद-मिट्टी कलश पदयात्रियों को भव्य स्वागत मिलन चौक, तिरुलडीह, कुकड़ु एवं सिरुम आदि जगहों पर व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड आदि जगहों से देशभक्त लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन के लिए एक स्थानीय कमिटी का गठन किया गया। इसमें संयोजक प्रभात कुमार महतो, सहसंयोजक कृष्णपद महतो, अध्यक्ष बासुदेव महतो, उपाध्यक्ष गणेश महतो, सचिव पद्मलोचन महतो, सहसचिव गुहीराम महतो, कोशाध्यक्ष विजय कुमार महतो सहकोषाध्यक्ष बुका महतो एवं समिति के सदस्य चिनिवास, अनादि ,विकास, गोपेश्वर, लक्ष्मण, वरुण, आकाश, भजोहरी नूनीगोपाल शंभूनाथ, सहदेव,आदि को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।बैठक के मौके पर आसपास के ग्रामवासी, गणमान्य एवं बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed