Advertisements
Spread the love

 

डालसा के पी एल वी ने दिव्यांग का प्रमाण पत्र उसके घर पर सौंपा

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शोहदा पंचायत अंतर्गत कार्यरत पी एल वी ज्योत्सना गोप के द्वारा एक दिव्यांग अब्दुत भकत गांव बंसीला का दिव्यांगता प्रमाण पत्र उसके घर तक चल कर दिव्यांग के हाथों में सौंपा गया बताते चलें अब्दुत भकत को सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर डालसा के पी एल वी ने ही दिव्यांगता जांच शिविर में डॉक्टरों से जांच करवाए गए थे।दिव्यांग के नाम से स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का फॉर्म भी भरने का काम डालसा के पी एल वी करेंगे एवं पेंशन की स्वीकृति भी दिलवाई जाएगी।घर में अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र पा कर दिव्यांग अब्दुत भकत ने डालसा का आभार प्रकट किया।मौके पर दिव्यांग के साथ पी एल वी ज्योत्सना गोप उपस्थित थे।

You missed