Advertisements
Spread the love

खिजरी विधायक के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Arjun kumar Pramanik ……✍️

Advertisements

रांची । खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में मुखिया अनिल लिंडा, कृष्णा पाहन, संदीप तिर्की, क्रिस्टो कुजूर एवं शैलेश मिश्रा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। मुलाकात के दौरान निजी विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष किताब एवं ड्रेस परिवर्तन से अभिभावकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ, ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल की समस्या तथा आयुष्मान कार्ड के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

You missed