Spread the love

कांड्रा मोड़ पर होटल में तड़के लगी आग, 50 हजार नुकसान का अनुमान,पुलिस जांच में जुटी

Advertisements
Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

कांड्रा। कांड्रा मोड़ डिपो जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित नीरज कुमार बेरा के होटल में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में होटल संचालक को करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
होटल मालिक नीरज बेरा ने बताया कि आग से इनवर्टर, फ्रिज सहित खाने-पीने का सारा सामान जल गया। वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी आग लगने की जानकारी मिली। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दुकान मालिक से नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

You missed