Spread the love

नव निर्मित श्री शिव हनुमान मंदीर, शिवनर्ग बरगावाँ से 501 महिलाओं रामभक्तों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई…

 

राँची/नामकुम (अर्जुन कुमार) श्री महावीर मण्डल केंद्रीय समिति, नामकूम के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह एवं मुखिया अनिता तिर्की के नेतृत्व मे नव निर्मित श्री शिव हनुमान मंदीर, शिवनर्ग बरगावाँ से 501 महिलाओ रामभक्तों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा शिवनगर,, लोहरा कोचा बरगावाँ,, सपाही नदी से जल लेकर पतरा टोली, नामकूम बाजार, सदाबहार चौक, सिरखा टोली,, हरिपुर,, चाय बगान, विनंदिनी अपार्टमेंट,, अकादमिक कौंसिल, होते हुए वापस शिवनगर पहुँचा। 8किलोमीटर की कलश यात्रा मे महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी रामभक्त शामिल हुए। वातावरण पूरी तरह से राम मय हो गया, नामकूम अयोध्या के रूप मे लगने लगा है, हर तरफ जय श्री राम के नारे लग रहे हैं,,कलश यात्रा मे शामिल भक्त जय श्री राम के नारे जोर शोर से लग रहे थे।

गाजा बाजा, बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा, कलश यात्रा काफी भक्तिमय लग रहा था। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा की नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती आरती कुर्जु उपस्थित हुई।कलश यात्रा को सफल बनाने मे स्थानीय पुलिस प्रशासन का बहुत योगदान रहा।मनोज सिंह ने बताया कि कल नगर भ्रमण, खीर वितरण का कार्यक्रम है। 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, उस दिन पुड़ी सब्जी और बुंदिया का भोग के साथ समापन होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे मनोज सिंह,,मुखिया अनिता तिर्की,छोटू सिंह,,विनय सिंह,, चंद्र प्रकाश यादव,, विकास कुमार, आनंद कुमार, मनोज कुमार, फेकू लोहरा, विशु लोहार, पुष्पा चौधरी,,भानुमती देवी, सहित कई लोग लगे हुए हैं। जबकि कलश यात्रा मे पुरोहित मुकेश भाष्कर,, रामानंद पांडेय, कृष्णा गोप,, शंकर पांडेय, राजू गोप, डॉ बिनोद सिंह बिकु सिंह, कृष्णा कुमार, सहित सैक्डो लोग शामिल थे।

Advertisements

You missed