Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

बाबा उमाकांत जी महाराज आश्रम में भव्य सत्संग का आयोजन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Arjun kumar..✍️

अनगड़ा(राँची) ।  प्रखंड के हेसल पंचायत अंतर्गत हेसल जारा गांव स्थित बाबा उमाकांत जी महाराज आश्रम में भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु महिला एवं पुरुष उपस्थित होकर सत्संग का लाभ उठाया।
<span;>सत्संग के मुख्य वक्ता शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मिक उन्नति और ईश्वर से जुड़ना है। सत्संग मनुष्य को सही मार्ग दिखाता है तथा प्रेम, सेवा और सदाचार का संदेश देता है। वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संचालन एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं एवं सेवाभावी लोगों को गुलाबी वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाज एवं आध्यात्मिक कार्यों में सहयोग जारी रखने का आह्वान किया । सत्संग में आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानवता, सेवा, सद्भाव और नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements