Advertisements
Spread the love

उत्पाद छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और सामग्री की गई बरामद…

संजय मिश्रा सरायकेला:

सरायकेला। उत्पाद अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा नीमडीह थाना पुलिस बल और पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के उत्पाद पदाधिकारी के सहयोग से नीमडीह थाना क्षेत्र के परियारा गांव में उत्पाद छापामारी की गई।

जिसमें अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए घटनास्थल से कुल 200 लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांड के 17.250 लीटर विदेशी शराब और विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 200 लीटर परिशोधित जल बरामद किया गया।

इसके साथ ही अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री संचालनकर्ताओं के विरुद्ध सरायकेला उत्पाद विभाग द्वारा अभियोग संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके साथ ही एक अन्य उत्पाद छापामारी में एक मोटरसाइकिल पर लदे कुल 60 लीटर अवैध चुलाई शराब को जप्त करते हुए अभियोग दर्ज किया गया।

You missed