
मझगांव में महान विश्लेषक व कथावाचक प्रदीप पाल के कीर्तन–प्रवचन के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर / पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत मझग्राम में श्री श्री राधा गोविंद संकीर्तन समिति, मझग्राम द्वारा आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिवस यूट्यूब एवं दूरदर्शन शिल्पी, महान विश्लेषक व कथावाचक प्रदीप पाल के कीर्तन और प्रवचन को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ उमड़ पड़ी। ठंड के बावजूद महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम स्थल को भक्तिमय बना दिया।
प्रदीप पाल ने अपने प्रवचन में कहा कि कृष्ण नाम और हरि नाम का जाप जीवन को शुद्ध और सरल बनाता है। उन्होंने सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा—
“बच्चों में संस्कार निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मां की होती है। पिता पालनहार है, लेकिन माता ही वास्तविक संस्कार निर्माता है।”
उन्होंने आगे कहा कि आज मोबाइल फोन बच्चों के मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव डाल रहा है, और इससे बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है—हरि नाम, कृष्ण नाम का नियमित जाप एवं धार्मिक वातावरण।
कार्यक्रम में आयोजक मंडली के पोल्टु मंडल, आशुतोष मंडल, बसंत मंडल, गौरांग मंडल, बंकिम मंडल, आनंद मंडल, शिशिर मंडल, नीतिश मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा मझग्राम भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक माहौल से गूंज उठा।
Related posts:

