Spread the love

मिथिला मोटर्स द्वारा CSR के तहत एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर। सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स की अधिकृत इकाई मिथिला मोटर्स द्वारा शनिवार को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मिथिला मोटर्स के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कंपनी के वरीय एचआर प्रबंधक मदन कुमार ने बताया कि छह माह पूर्व आयोजित शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। यह दूसरा रक्तदान शिविर है, जिसमें 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। रक्तदान के लगभग 90 दिन बाद शरीर में पुनः नया रक्त बन जाता है, इसलिए रक्तदान से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। “रक्तदान महादान है। यह मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार है,” उन्होंने कहा।

शिविर को सफल बनाने में कंपनी के राजेश पटेल, शिवदत्त शर्मा, सागर कुमार साहू, एम. आलम, आशीष कुमार, पवन प्रसाद, अमन कुमार, आर.के. श्रीवास्तव, हनी हुसैन, डी.के. सिंह, नितेश कुमार, बी. लाल, राजीव, सुभाष, राजेश सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।