
आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी द्वारा 15 नवंबर को 150वां बिरसा जयंती अवसर पर विशाल बाइक रैली का आयोजन

रिपोर्टर – अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी गांव में आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति की ओर से बुधवार, 5 नवंबर 2025 को समिति अध्यक्ष भीमसेन सरदार की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि आगामी 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में चुहाड़ विद्रोह और भूमिज विद्रोह के नाम से प्रसिद्ध वीर शहीदों के सम्मान में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह रैली जुड़ी कार्यालय से प्रारंभ होकर बिरसा चौक हाता, हल्दी पोखर, शहीद दूसा-युगल चौक बूरुहातु, शहीद गंगा नारायण सिंह चौक पालीडीह, चाकड़ी हड़िराम चौक, सुबल सिंह चौक भक्ता टांगा, दूसा-युगल देवली चौक, गंगा नारायण सिंह पोटका चौक सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुज़रेगी। इन सभी स्थलों पर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
रैली का समापन जुड़ी सभा स्थल पर होगा, जहां वीर पुरुषों की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और बुद्धिजीवियों द्वारा संबोधन भी होगा।
समिति ने भूमिज समाज के सभी युवाओं, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों, सलाहकारों और बुद्धिजीवियों से आग्रह किया है कि वे अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और सामाजिक एकता का परिचय दें।
इस मौके पर अध्यक्ष भीमसेन सरदार, सचिव धीरेंद्र नाथ सरदार, कोषाध्यक्ष महीन सरदार, सदस्य श्रीकांत सरदार, सुभाष सरदार, श्यामल सरदार, बृहस्पति सरदार, गोपेन सिंह सरदार, नंदलाल सरदार एवं रोमानाथ सरदार उपस्थित थे।
Related posts:

