Advertisements
Spread the love

चकला नायक टोला में नशा मुक्ति अभियान के तहत बैठक आयोजित

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

राँची/ओरमांझी । ओरमांझी प्रखंड के चकला नायक टोला (मुन्ना पत्रा) में आज सुरज नायक की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में नायक समाज के प्रदेश अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक तथा कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहान, ओरमांझी थाना के ए.एस.आई. अमित कुमार, पंचायत समिति सदस्य, चकला की वार्ड पार्षद ज्योति कुमारी नायक, पूर्व मुखिया विना देवी तथा वर्तमान मुखिया सिवनाथ मुंडा ने भी भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने नशा से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक ने कहा, “नशे को छोड़कर अपने जीवन में शिक्षा का नशा अपनाएँ। परिवार और समाज के उत्थान के लिए पढ़ाई और सकारात्मक कार्यों में लगें, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ हमें याद रखें।” वहीं कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा, “शिक्षित बनो, संगठन बनाओ और समाज को नई दिशा दो। नई पीढ़ी के रहन-सहन को देखते हुए हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाना चाहिए, ताकि नशामुक्त समाज की मिसाल कायम की जा सके।”
कार्यक्रम में नायक समाज के सभी ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे और उन्होंने इस पहल का समर्थन किया।

You missed