Advertisements

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर हुआ बैठक का आयोजन…
रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार
Advertisements

समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लंबित आवेदनों का जायजा लिया एवं 10 से अधिक दिनों के लंबित आवेदनों को निष्पादित करते हुए योजना का लाभ देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्य के प्रति उदासीनता दिखाने वाले बैंकों को शोकॉज करते हुए। उसकी सूचना उनके उच्च स्तरीय अधिकारियों को देने का निर्देश जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रामगढ़ को दिया। उक्त मौके पर महाप्रबंधक जिला उधोग केंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी बैंकों के बैंक प्रतिनिधि सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Related posts:
RAJNAGAR NEWS :एक सप्ताह के अंदर तीन अलग अलग जगहों में राजनगर पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ छापामारी अभियान...
Chandil News : चोगा के डीलर भरत कुमार के खिलाफ महिलाओं विधायक सविता महतो को किया शिकायत, दो दिनों मे...
SARAIKELA NEWS : हनुमान जयंती एवं माता जी के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा मां ग...

