Advertisements

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर हुआ बैठक का आयोजन…
रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार
Advertisements

समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लंबित आवेदनों का जायजा लिया एवं 10 से अधिक दिनों के लंबित आवेदनों को निष्पादित करते हुए योजना का लाभ देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्य के प्रति उदासीनता दिखाने वाले बैंकों को शोकॉज करते हुए। उसकी सूचना उनके उच्च स्तरीय अधिकारियों को देने का निर्देश जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रामगढ़ को दिया। उक्त मौके पर महाप्रबंधक जिला उधोग केंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी बैंकों के बैंक प्रतिनिधि सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Related posts:
महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रिज की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री परे...
दुमका : 28 मई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने लिया द...
घाटशीला के मऊभंडार मजदूर यूनियन कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में केक काटकर और आतिशबाज...

