Spread the love

जमशेदपुर प्रमथनगर परसुडी में मंडल समिति जमशेदपुर की ओर से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । मंडल समिति जमशेदपुर की ओर से प्रमथनगर परसुडी में 09 नवम्बर 2025 को 24वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वकव आयोजन किया गया। यह शिविर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समिति के द्वारा तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नागरिक, सम्माननीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टरगण, तकनीशियन तथा स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। रक्तदान शिविर में
कु 62 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे समाज में “रक्तदान – महादान” की भावना को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली। प्रथम महिला रक्तदात्री रुमा मंडल तथा प्रथम पुरुष रक्तदाता श्री स्वदेश कुमार मंडल का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। शिविर के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष दिवाकर मण्डल, सचिव हरमोहन मण्डल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मण्डल समिति के सभी सक्रिय सदस्य पोल्टु मंडल, डॉ दिलीप कुमार मंडल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।मण्डल समिति, जमशेदपुर ने शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, तकनीशियनों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।