Spread the love

आगामी दिशुवा करम महोत्सव को लेकर आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से तेंतला फुटबॉल मैदान में एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से आगामी 7 दिसंबर 2025 को आयोजन होने वाली दिशुया करम मिलन महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से 30 नवंबर 2025 को तेंतला फुटबॉल मैदान परिसर में एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संचालन समिति, नाच अखड़ा के लिए वॉलिंटियर्स , मुख्य सड़क पर पेट्रोलिंग, छोटे बड़े बाहनों को रखने के लिए गेराज व्यवस्था समिति, भोजन समिती, बनने वाली गेट पर अतिथि स्वागत समिति, निगरानी समिति, माइक संचालन, मंच वॉलिंटियर्स, व्यवस्थापक समिति, नित्य दलों का रजिस्ट्रेशन के लिए समिति, प्रशासन प्रभारी, प्रेस प्रभारी, आदि विभाग का वॉलनटैरिओ को जिम्मेदारी दिया गया ओर 6 दिसंबर को उन सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा । करम महोत्सव को सुचारू रूप से संचालन के लिए हर एक विभाग का वॉलिंटियरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनका कार्य एवं जिम्मेदारी के बारे में बताया जाएगा। अब तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के 40 नित्य दलों टीमों का नामांकन किया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से सलाहकार सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार, विभीषण सरदार, हरीश सिंह भूमिज, शत्रुघ्न सरदार, हेमंत सरदार, सुदर्शन भूमिज, बसंती सरदार, राहुल सरदार, रिया सरदार, सूरजमनी सरदार, दीपक सरदार, विक्रम सरदार दिनेश सरदार, गुलाब सिंह सरदार, नियति सरदार, पिंकी सरदार, जुमीता सरदार, सुशील सरदार,अनीता सरदार, शिवानी सरदार, मानिक सरदार, हेमेंद्र सिंह, सुजाता सिंह संडी,मोंगु सिंह संडी, गोदाधर सिंह संडी, भंजो सिंह गुलगु आदि उपस्थित रहे।