Advertisements
Spread the love

बाबा तिलकामांझी चौक की स्थापित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements

दुमका ब्युरो : मौसम गुप्ता

दुमका । 2026 भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद तिलकामांझी जिनका वास्तविक नाम जबरा पहाड़िया था, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी समुदाय खासकर पहाड़िया को एकजुट कर विद्रोह का नेतृत्व किया वह अपने उग्र स्वभाव और गोरिल्ला युद्ध की रणनीति के लिए जाने जाते थे जिन्होंने अंग्रेजों को कई बार हराया और अंततः 1785 में भागलपुर में उन्हें फांसी दी गई जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान शहीद बन गए ,जिनकी आज शहादत दिवस पर केंद्रीय पहाड़िया आदिम जनजाति संघ झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह पहाड़िया की अध्यक्षता में नगर परिषद के समीप बाबा तिलकामांझी चौक की स्थापित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर सिविल सोसायटी समिति दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष प्रेम केसरी,पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राउत,जय माता दी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत,सामाजिक कार्यकर्ता व विविध सचिव संदीप कुमार जय बमबम, प्रमंडलीय अध्यक्ष केंद्रीय पहाड़िया जनजाति संघ दामोदर गृही,मुखिया राजू पुजहर,शर्मिला देहरी, मनिषा कुमारी,जया पहाड़ियां,सुनीता कुमारी मंजू कुमारी,पार्वती कुमारी,डेजी सिंह संगीता पहारीन,मुर्की पहाड़ीन,सनोती पहाड़िन,खुशबू कुमारी,बिंदु कुमारी, पोलीना कुमारी,कमली पहाड़ीन, रवि राज पहाड़िया,संतोष पुजहर आदि उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पण कर माल्यार्पण किया।
केंद्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह पहाड़िया ने बड़े ही खेत प्रकट करते हुए कहा कि माल्यार्पण का कार्यक्रम करने के लिए जब हम सभी पहुंचे तो प्रतिमा स्थल गंदगी से भरा हुआ था प्रतिमा पर धूल पड़े हुए थे जिस सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार जय बमबम,मुखिया राजू पूजहर साफ-सफाई किया गया,जय माता दी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार रावत जी के द्वारा गंगाजल मंगवा कर दिया गया जिससे प्रतिमा की धुलाई हुई।
यह तो वही बात हो गई “चिराग तले अंधेरा”नगर परिषद से महज 20 मी की दूरी पर प्रतिमा है और वहां की साफ-सफाई नहीं करना इसका पहाड़िया समाज निंदा करता है।
सामाजिक कार्यकर्ता व जय माता दी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत ने जिला प्रशासन से निवेदन व मांग करते हुए कहा कि जितने भी प्रतिमा स्थल हैं उसके पीछे नगर परिषद का बैनर लगाने का फ्रेम लगा हुआ है कम से कम जिस दिन उस महापुरुष जिसकी प्रतिमा है उनका बैनर लगा दिया जाना चाहिए ताकि लोग जानेंगे कि आज उनकी जयंती या पुण्यतिथि है।
श्रद्धैय बाबा मांझी व जबरा पहाड़िया जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् इनडोर स्टेडियम प्रांगण में केंद्रीय पहाड़ियां आदिम जनजाति संघ के बैठक केंद्रीय अध्यक्ष श्री मनोज सिंह पहाड़िया की अध्यक्षता में की गई जिसमें आगामी 11 फरवरी 2026 को केंद्रीय पहाड़िया आदिम जनजाति संघ का 31वां अधिवेशन और बाबा तिलका मांझी व जबरा पहाड़िया जी के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई और भव्य तरीके से आयोजन का निर्णय लिया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?