Advertisements
Spread the love

पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक कर्मचारी 12 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

 

ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय स्तरीय आह्वान पर ग्रामीण डाक कर्मचारी आगामी 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के चाईबासा ब्रांच के अध्यक्ष श्रीधर पांडा ने बताया कि सिंहभूम डिविजन के सभी ग्रामीण डाक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। इस दौरान पांच सूत्री मांगों 8 घंटे का काम और पेंशन, चिकित्सा, पदोन्नति और ग्रेच्युटी सहित सभी लाभ प्रदान करने की मांगों को लेकर ग्रामीण डाक कर्मचारी डाकघर बंद कर अपने-अपने उप डाकघर में धरना प्रदर्शन करेंगे।

You missed