
युवक ने डायन के संदेह में कर दी 62 वर्षीय वृद्धा महिला की हत्या।

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन
होली के दिन पोटका थाना अंतर्गत कालिकापुर और हाड़पाघुटू के बीच वृद्धा सुवाषिनी नायक की हत्या डायन होने के संदेह में कर दिया गया था। पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो द्वारा ईस हत्याकांड का खुलासा 6 दिन में कर दिया गया है। इस घटना में पुलिस ने बोहड़ागुटु के युवक राजू पुरान को हत्या में उपयोग किये गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। राजु ने डायन के संदेह में सुभाषिनी नायक की हत्या कर दी थी जिसे वह पुलिस के समक्ष स्वीकार किया। बीते 4 मार्च को कालिकापुर और बोहड़ागुटु के बीच सुनसान जगह पर वृद्ध महिला सुभाषिनी नायक (62 वर्ष) की नृशंस हत्या कर दिए जाने के उपरांत पोटका पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया। हत्या का खुलासा करने हेतु वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी संन्नी टोप्पो के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसन्धान शुरू हुआ। पुरी जानकारी इकट्ठा कर पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त 25 वर्षीय राजू पुरान को हिरासत में लेकर प्रयुक्त किये गए कटारी,हत्या के समय पहने गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पूछताछ में
राजू पुराण ने पुलिस को बताया कि वह गरीबी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाया और उसे मजदूरी करने गुजरात जाना पड़ा। उसके घर मां और बड़ा भाई रहते है। मां की तबियत हमेशा खराब रहती थी। दवा से भी मां की तबियत ठीक नही होती थी। उसे सपने में हमेशा सुवाषिनी नायक आकर कहती थी कि वह उसके परिवार को चैन से रहने नही देगी, इस कारण मैंने उसे मारने का प्लान बना लिया। होली और कालिकापुर हाट के दिन घर से उसका पीछा कर मोटरसाइकिल से निकला एवं सुनसान स्थान पर हाड़पागुटु के पास खेत मे बाइक से उतर उसे धक्का दे गिरा दिया एवं कटारी से उसका गर्दन रेत उसकी हत्या कर दिया।

