ByArjun Kumar Parmanik

Mar 11, 2026
Spread the love

स्व. राजकिशोर महतो को श्रद्धांजलि: श्राद्ध के अंतिम दिन बुजुर्गों और विधवा माताओं को कराया भोजन, बांटे नए वस्त्र

Advertisements
Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

 

ईचागढ़/कुकरू :
झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो एवं सरायकेला जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के श्वसुर स्वर्गीय राजकिशोर महतो का निधन 26 फरवरी 2026 को हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। स्व. महतो समाज के एक प्रतिष्ठित, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। झारखंड आंदोलन को गति देने में उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा था।
श्राद्ध कर्म के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी परिवार द्वारा सामाजिक रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, मित्र, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन झारखंड आंदोलनकारी परिवार की ओर से क्षेत्र के बुजुर्गों, विधवा माताओं और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही उन्हें नए वस्त्र भी वितरित किए गए। इस दौरान मौजूद लोगों ने स्व. राजकिशोर महतो के समाज सेवा और सरल स्वभाव को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

You missed