Advertisements
Spread the love

बलियापुर अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम ने ब्लॉक कॉर्डिनेटर को दबोचा, तीस हजार घुस लेने का मामला…

बलियापुर: सरदार हरेन्द्र सिंह

Advertisements

बलियापुर: बलियापुर अंचल कार्यालय में आज दोपहर करीब 12 बजे धनबाद एसीबी की टीम ने ब्लॉक कॉर्डिनेटर जयंत कुमार दे को तीस हजार घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा। लगभग डेढ़ घंटे की कारवाई के बाद जयंत कुमार दे को गिरफ्तार करके ले गई।

बलियापुर भिखराजपुर के ही ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से 5 लाख रुपए से बने फाइबर ब्लॉक के काम का बिल पास कराने को लेकर तीस हजार का घुस मांगा था । आपको बता दें गोलमारा हरी मंदिर और दोलाबड़ में फाइबर ब्लॉक का काम हुआ था जो ढाई ढाई लाख की लागत से बना है उसी काम का बिल पास कराने के लिए मोहम्मद इरशाद लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था, जयंत कुमार दे के द्वारा 30 हजार घुस मांगा गया था तभी इसकी सूचना धनबाद एसीबी को दी गई और कारवाई के तहत गिरफ्तारी हुआ।

You missed