Advertisements
Spread the love

गायत्री परिवार ध्रुवा सेक्टर 2 में 8

सितम्बर से 12 सितम्बर तक 5

दिवसीय नारी जागरण सह

सशक्तिकरण प्रशिक्षण आयोजित…..

 

रांची डेस्क: अखिल विश्व गायत्री परिवार रांची ध्रुवा सेक्टर 2 में 5 दिवसीय नारी जागरण सह सशक्तिकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम को आज प्रथम दिन शुभरंभ किया गया । वहीं टोली प्रमुख श्यामा दीदी ने जानकारी दी की अखिल विश्व गायत्री परिवार मुख्यालय संस्थान के तत्वावधान व मार्गदर्शन में परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यश्री ने 21वीं सदी को नारी सदी घोषित किया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नारी सशक्तिकरण वर्ष 2022-23 के अंतर्गत नारी जागरण व सशक्तिकरण संबंधित पूरे देश में 5 दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाए गए हैं। रांची उप जोन गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर 2 धुर्वा रांची में यह प्रशिक्षण दिनांक 08 से दिनांक 12 सितम्बर 2022 आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण के लिए ब्रह्मा वादिनी बहनों की टोली शांतिकुंज से रांची पहुंची हैं। प्रशिक्षण उपजोन स्तरीय है ।बाहर के चारों जिलों से बहनें कार्यक्रम मे शामिल होगी, कार्यक्रम के प्रथम दिन 108 से अधिक प्रशिक्षुओं के लिए भोजन नाश्ता एवं आवास की समुचित व्यवस्था गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर 2 धुर्वा किया गया है । इस प्रशिक्षण में टोली नायक प्रमुख श्यामा दीदी, टोली सहायक में मीना दीदी, सविता दीदी, दयानन्द भैया हैं। टोली नायक ने आज प्रथम सत्र में गायत्री महामंत्र व गुरु-ईश वंदना का सस्वर पाठ एवं प्रज्ञागीत संगीत से शुभारंभ कर गुरुदेव श्री प्रज्ञावतार का जीवन-दर्शन किया गया ।

Advertisements

You missed