Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर (दीप): भारतीय जनता पार्टी आर आई टी मंडल के अध्यक्ष अमितेश अमर की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक जो मार्ग संख्या- 4 स्थित आधारशिला टावर में सम्पन्न हुआ। बैठक के शुरुआत में सर्वप्रथम विधिवत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के छवि पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। मंडलो में हुए कार्यो और आगे होने वाले कार्यो की समीक्षा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश मंत्री सह वर्तमान सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, सरायकेला खरसावां के पूर्व प्रत्याशी सह एस. टी. मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल के प्रभारी राजा सिंह देव उपस्थित हुए। कोरोना के सभी गाइडलाइंस को मानते हुए मंडल की बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

You missed