Advertisements
Spread the love

टाटा कांड्रा रोड पर खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई, वाहनों में यातायात विभाग ने साटे लाल पर्ची ….

आदित्यपुर – ए के मिश्र

Advertisements

सरायकेला खरसावां जिले की सबसे व्यस्ततम टाटा कांड्रा मार्ग पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात थाना प्रभारी राजेश सिंह द्वारा सख्त कदम उठाते हुए सभी गाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में कुछ दिनों पहले सभी गाड़ियों को हटाने के लिए चेतावनी यातायात विभाग द्वारा दिया गया था।

परंतु गाड़ियों को नहीं हटाने से आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात थाना प्रभारी राजेश सिंह करवाई करने और खड़े वाहनों पर लाल पर्ची साटने का निर्देश दिया है। जिसके आलोक में यातायात विभाग के पदाधिकारियों द्वारा खड़े वाहनों पर लाल स्टीकर सटाने का कार्य शुरू कर कर दिया गया है। लाल स्टिकर के बावजूद भी वाहनों को नहीं हटाया जाता है तो यातायात विभाग द्वारा विधिपूर्वक कानूनी कार्रवाई, केस करते हुए कोर्ट को भेजा जाएगा और फाइनल वसुला जाएगा।

You missed