Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर शेरे पंजाब रोड स्थित चंद्रयान कोचिंग सेंटर के संचालक कौशल किशोर को आरआईटी पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म मामले के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चंद्रयान कोचिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार…

आदित्यपुर (जगबंधु महतो )  एनआईटी कॉलेज से पास आउट इंजीनियर कौशल किशोर आदित्यपुर में चंद्रयान इंस्टीट्यूट में आईआईटी और नीट परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। बताया जाता है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक छात्र इंस्टिट्यूट की ही छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती के साथ पढ़ने वाले बॉयफ्रेंड ने धोखे से उसे तकरीबन एक माह पूर्व कोचिंग सेंटर संचालक कौशल किशोर के साथ मिलकर योजना बनाई।

Advertisements

आर ई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार कॉलोनी में युवती को नशे की गोली देकर बेहोश किया गया। बेहोश करने के बाद उसके साथ कोचिंग सेंटर संचालक कौशल किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश मे आने पर जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने काफी विरोध किया। लेकिन संचालक और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर तत्काल मामले को दबा दिया। इसके बाद युवती द्वारा आरआईटी थाने में कौशल किशोर के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी गयी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।